कैब और एन आर सी विरोध के लिए कांग्रेस है जिम्मेदार-संसदीय कार्य राज्य मंत्री

 


 


कैब और एन आर सी विरोध के लिए कांग्रेस है जिम्मेदार-संसदीय कार्य राज्य मंत्री


 


सिद्धार्थनगर जिले मे चल रहे सात दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव चौथे दिन केन्द्र सरकार के भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्य मंत्री/संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुँचे।केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब 2 बजे कपिलवस्तु महोत्सव मे पहुँचे।यहाँ जिले के डुमरियागंज लोकसभा से सांसद जगदम्बिका पाल ने बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के स्वागत किया।महोत्सव मे स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथि का स्वागत किया।जिलाधिकारी दीपक मीणा पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने भी केन्द्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मंच से सांसद,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सराहना की।पब्लिक इण्टर प्राईजेज से पिछडा जिला होने कारण अलग से बजट इस बुद्ध की धरती को देगे।कैब और nrc को देश हित मे बताया।इसके लिये रहे विरोध को प्रायोजित बताया।कैब और nrc पर विरोध के कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुये कहा कि मोदी जी को लोकप्रियता से घबडाकर कांग्रेस प्रायोजित तरीके से ये काम कर रही है।इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव,नरेन्द्र मणी त्रिपाठी,लवकुश ओझा,आशीष शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।