स्वार्थवादी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम का कर रहे है दुष्प्रचार-अजय पाण्डेय

 


स्वार्थवादी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम का कर रहे है दुष्प्रचार-अजय पाण्डेय


डुमरियागंज में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जन जागरण अभियान में आज भवानीगंज मंडल के बढ़नी चाफा में लोगों को  जागरूक किया गया।नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जन जागरण अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम  भवानीगंज मंडल के बढ़नी चाफा में लोगों को संवाद और जन जागरण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय पांडेय ने कहा कि स्वार्थवादी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम का दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि भारतीय मूल के कुल 6 समुदायों के लोग विदेशों में प्रताड़ना का दंश झेल रहे हैं। उन्हें अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। ऐसे लोगों को इस काननू के तहत भारत में शरण दिए जाने का प्रावधान है।उन्होंने कहा कि विदेशों में अपने को असुरक्षित महसूस करने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को यहां शरण मिलेगा।इस अवसर पे भाजपा नेता संजय सिंह,मंडल अध्य्क्ष राजकुमार चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय, सूर्यनाथ सिंह, अमित वर्मा,गणपति, मुक्त नाथ,धुर्व,सोमनाथ,राम अचल यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।